आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल में डाल कर केन्द्र की भाजपा सरकार ने पूरे झारखंडियों का अपमान किया :- विधायक प्रो स्टीफन मरांडी
अब्दुल अंसारी
झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी द्वारा चलाये जा रहे राज्यव्यापी न्याय सह पदयात्रा कार्यक्रम के तहत आज जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बनियापसार,राजपोखर,बासेतकुंडी और लागडुम पंचायत के विभिन्न गांवों में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के नेतृत्व में न्याय सह पदयात्रा निकाला गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी जी शामिल हुए। हजारों झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा एक आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को षडयंत्र के तहत जेल में डालने के खिलाफ न्याय सह पदयात्रा निकालकर न्याय की मांग की। न्याययात्रा में पहुंचे।न्यायमार्च में शामिल झामुमो कार्यकर्ता काफी आक्रोशित दिखें। न्याययात्रा के माध्यम से झामुमो विधायक प्रो.मरांडी ने ग्रामीणों को बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार में जब एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों को देख कर घबरा गई व आनेवाले चुनाव में झारखंड के सभी सीटों पर उसे हार का डर सताने लगा तब केंद्र की भाजपा सरकार के ईशारे पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा साजिश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा को लगता था कि हेमंत सोरेन को जेल में डाल देने से उनकी लोकप्रियता कम हो जाएगी लेकिन वर्तमान परिस्थिति में हेमंत सोरेन के प्रति लोगों का विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है व आनेवाले चुनाव में झारखंडवासी अपने नेता हेमंत सोरेन के अपमान का बदला जरूर लेंगे। बीजेपी पार्टी को एहसास करना होगा की झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन की पार्टी है जल,जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी के किसी के आगे झुकने वाली पार्टी नही है ।
मौके केन्द्रीय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक् मईनुद्दीन अंसारी,खुरशेद आलम ,निवारन मरांडी,मंजर आलम,जुगन हाँसदा,लक्ष्मण भगत,महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुहाषिनी मुर्मू,ऐमेली सोरेन,छोटू भगत,कुबराज मरांडी,कालीदास टुडू,मुसारफ हुसैन,तोहिदुल शेख,विश्वनाथ मुर्मू,सुनील,सनातन पंचायत अध्यक्ष/सचिव सहित हज़ारों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।






