Search

May 12, 2026 8:10 pm

जनता दरबार में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी समस्या

जनता दरबार में मिली शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समाधान करने का दिया निर्देश

आमजन की सुनवाई में कोई पदाधिकारी कोताही न बरतें इसे ले प्राथमिकता में।

स्वराज सिंह

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने शुक्रवार को जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त महोदय को अवगत कराया। उपायुक्त महोदय ने उपस्थित लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उनके सामाधान को लेकर उन्हें आश्वस्त कराया। संज्ञान में आए हुए शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही। गौरतलब है कि जनता दरबार के दौरान शिकायत के रूप में आए आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित थे।जनता दरबार में शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त महोदय ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनका समाधान करने को लेकर निर्देशित किया। सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करने को लेकर आदेश दिया। इसके अलावा उपायुक्त महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। जिससे शिकायत के रूप में मिले आवेदन का समाधान जल्द किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि आमजन की सुनवाई में कोई कोताही न बरती जाए और इसे प्राथमिकता से लिया जाए। जनता दरबार में जमीन, अबुआ आवास, रोजगार, लोन से संबंधित मामले शिकायत के रूप में प्राप्त हुए।
मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी क्रांति रश्मि समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240223 wa00293820251259336431055

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!