Search

May 12, 2026 8:16 pm

स्थानांतरण संघ के प्रदेश प्रभारी शिष्टमंडल ने की शिक्षा सचिव और निदेशक से मुलाकात

अंतर जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग।।

राजकुमार भगत

पाकुड़/ रांची । स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि कुमार सिंह से एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक के प्रदेश प्रभारी पाकुड़ के दिलीप कुमार राय के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुलाकात कर प्राथमिक शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण की सूची जारी करने का आग्रह किया। सचिव ने कहा कि पोर्टल में व्याप्त त्रुटि को ठीक किया जा रहा है। डाटा ठीक करने के बाद स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी ।वहीं प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि अंतर जिला स्थानांतरण को लेकर शिक्षकों में संशय नहीं होना चाहिए। निदेशालय में त्रुटी को ठीक करने का काम चल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव तक इंतजार करना होगा। चुनाव में शिक्षकों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लोकसभा चुनाव के बाद प्राथमिक शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा। आप सभी बेहतर तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने की तरफ ध्यान केन्द्रित करें।
प्रदेश प्रभारी श्री राय ने कहा कि हम सभी लोकसभा चुनाव तक रूकने को तैयार लेकिन स्थानांतरण की सूची प्रकाशित किया जाए। प्रदेश के शिक्षकों का संशय दूर हो जाता।
मौके पर पप्पू मंडल, सोहराब अंसारी, मुरारी सिंह,ललन कुमार दास, रजी अहमद, साईम शेख, मुबारक अंसारी, अजित कुमार मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!