Search

April 24, 2026 8:42 pm

नए डीएसई नयन कुमार रजक ने पदभार किया ग्रहण

निवर्तमान जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज से लिया प्रभार।

सतनाम सिंह

पाकुड़: जिले के नए जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार रजक ने शनिवार को जिले के 21वें जिला शिक्षा अधीक्षक के रूप में योगदान किया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना ही उनकी प्राथमिकता होगी. शिक्षक विद्यालय में अधिक ध्यान दें. शिक्षक विद्यालय अवधि के बाद ही ऑफ़िस आये. उन्होनें कहा कि बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी. शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने का भी सार्थक प्रयास किया जाएगा.
दरअसल जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित नयन कुमार रजक ने शनिवार को निवर्तमान जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज से चार्ज ग्रहण किया। पाकुड़ में नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक नयन ने विधिवत प्रभाव मुकुल राज से ग्रहण की। तत्पश्चात उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।मालूम हो कि मुकुल राज की पोस्टिंग गिरिडीह जिले में जिला शिक्षा अधीक्षक के पद पर हुआ है, वही पाकुड़ में पोस्टिंग किए गए।नयन कुमार रजक कोडरमा जिला से स्थानांतरित होकर पाकुड़ में जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किए गए हैं। मौके पर कार्यालय के सहायक बेलाल सिदीकी, पॉल हेंब्रम, सादेक अली, जब्बार अली, तौकीर , मनोज सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!