सतनाम सिंह
पाकुड़: मामला छोटी अलीगंज का रहने वाला अरबिन्द केवट पिता- स्व० विश्वनाथ केवट ने पिछले महीने 5100 रुपए नगद देकर बजाज फाइनेंस से किस्त में 16000 का एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदा था, तथा हर माह 2200 रुपया ओटो डेबिट करने कि बात कि गई, लेकिन पहला महीना ही किस्त का रकम नहीं दे पाया, जिससे उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते संख्या 30340100025227 से कई बार 590 करके कट गया, और जिस दुकान से मोबाइल लिया गया था, वो लोग आकर सिम सहित मोबाइल लेकर चला गया। इस मामले को लेकर मंगलवार को थाना में एक आवेदन दिया गया जिसपर रकम काटने का विवरण भी दिया गया है, जिसमे 25/01/2024 को 118 रू0 (रूपया), 05/02/2024 को 590 रू0 (रूपया), 09/02/2024 को 590 रू0 (रूपया), 10/02/2024 को 590 रू0 (रूपया), 13/02/2024 को 590 रू0 (रूपया), एवं 16/02/2024 को 590 रू0 (रूपया) काटा गया। उन्होंने आवेदन में आरोप लगाया कि उनके बैंक खाते से अवैध तरीके से रूपया काटा गया है तथा बाजाज फाइनेंस कि और से बोला गया है कि बैंक से रूपया काटा गया है। आवेदन में उन्होंने थाना से प्रार्थना कि है की उनका रूपया वापस करवाया जाए।






