पशुपालन के जरिए महिलाओं को बनाया जायेगा आत्मनिर्भर
बजरंग पंडित
पाकुड़ जिला के चास हाट कार्यलय में ग्रामीण विकास विभाग (पलाश)झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा एफटीसी, जीआरसी कोऑर्डिनेटर एवम बीआरपी को , पशु प्रबंधन स्वास्थ प्रबंधन, पोषण, नस्ल एवं टीकाकरण , तथा अन्य विषयों को लेकर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जो बुधवार को संपन्न हो गया हैं।
इस प्रशिक्षण में डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने तीन दिन के दरमियान टीकाकरण, कृमि नाशक,पशु स्वच्छता ,पशु आहार , नस्ल तथा अन्य संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार रूप से जानकारी दिए तथा दिन के अंतिम दिन के फिल्ड प्रेक्टिश में सभी को फिल्ड से समंधित अहम पहलू से अवगत कराए। जिला प्रबंधक लाइवलीहुड बीरेंद्र कुमार ने सभी बीआरपी ,के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य पहलू पर चर्चा किए साथ ही कार्ययोजना, बनाकर पशु सखी और महिला किसान के साथ कार्य करने का निर्देश दिए, समय पर टीकारकरण, कृमि नाशक, पशु प्रबंधन, तथा अन्य कार्यों को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिए ।
प्रशिक्षण में एफटीसी शंकर तिवारी, अनूप कुमार, स्लेस्टिना मुर्मू,बिपिन मंडल, जतन बेसरा,जीआरसी कोऑर्डिनेटर संजय पाल, उमेश साह समेत बीआरपी भाग लिए।।




