Search

October 29, 2026 12:30 am

भाजपा ने लाभार्थिक संपर्क अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों से किया संपर्क

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों के घर दस्तक दी, इस दौरान लाभार्थियों से मिले और स्टीकर चिपकाया

राजकुमार भगत

लाभार्थी संपर्क अभियान के दूसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ नगर में मोदी सरकार के द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों के घर-घर पहुंचकर मोदी सरकार के लाभान्वित आदमी से संवाद किया एवं योजनाओं के लाभार्थियों को मोदी की गारंटी के विषय में बताया एवं घर-घर जाकर लाभार्थियों के इस समृद्धि मोदी की गारंटी का स्टीकर चिपकाया एवं लाभार्थियों के संपर्क के दौरान 9638002024 पर मिस कॉल करके मोदी के लिए समर्थन मांगा। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, कार्यक्रम के नगर संयोजक सम्पा साहा, सह संयोजक अशोक प्रसाद एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के राजमहल लोकसभा के सह संयोजक हिसाबी राय मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के अध्यक्ष के माध्यम से नगर के में संपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने एक-एक करके बीस परिवारों से संपर्क किया।मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद जनकल्याण और अंत्योदय का मूलमंत्र है। निःशुल्क राशन वितरण, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, शौचालय, जनधन योजना इत्यादि की सुविधा केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार का एकमात्र उद्देश्य है अंत्योदय। मौके पर उपस्थित निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सह कार्यक्रम के संयोजक सम्पा साहा ने कहा कि कोरोना की चुनौतियां से निपटने के लिए भाजपा सरकार ने तेजी दिखाई निःशुल्क वैक्सीन लगाई गई। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को जीवन आसान बना दिया। बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा योजना,श्रमिक सम्मान निधि जैसे तमाम योजनाओं के लाभार्थी घर-घर सम्पर्क कर एक-एक व्यक्ति से सम्पर्क कर मोदी जी को 2024 में मतदान कर फिर से भाजपा सरकार बनाने का आमजनों से आह्वान किया। लाभार्थी संपर्क अभियान में पाकुड़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव, श्यामल गोस्वामी, शबरी पाल, पार्वती देवी, अनिकेत गोस्वामी, प्राची चौधरी, तुलसी वर्धन, मनोरमा देवी,रश्मि भगत, निधि गुप्ता, सोहन मंडल, सुशील साहा, पवन भगत,जगदीश भगत,रतन भगत आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!