Search

October 27, 2026 9:53 pm

दुमका: हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के निकट स्पेन की रहने वाली विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जरमुंडी एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन,तीन गिरफ्तार,अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी

हंसडीहा(दुमका):दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के निकट स्पेन की विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है।घटना बीते शुक्रवार की देर रात की बतायी जा रही है|सूत्रों ने बताया कि मामले में अबतक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त विदेशी महिला-पुरूष बाइक से सफर कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने खुद मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। मामले में दुमका पुलिस की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि दिनांक 1-3-2024 की रात तकरीबन 11 बजे हंसडीहा पुलिस के गस्ती दल को कुरमाहाट के निकट सड़क पर एक विदेशी दम्पति मिले जो न ठीक से अंग्रेजी बोल पा रहे थे और ना ही हिन्दी इनको देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि इनके साथ कोई घटना घटित हुई है दम्पति को अस्पताल ले जाने के क्रम में पता चला कि ये स्पेनिश नागरिक है एवं पश्चिम बंगाल ने नेपाल जाने के क्रम में शाम पांच बजे हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट पहुंचे थे इन्होंने कुरमाहाट गांव से दो किलोमीटर अंदर कुंजी बस्ती के निकट रात्रि विश्राम हेतु अस्थाई कैंप लगाया था रात्रि में कुछ असमाजिक तत्वों ने इनके कैंप में पहुंचकर विदेशी महिला नागरिक की लज्जा भंग की एवं पुरुष नागरिक के साथ मारपीट की एवं उनके कुछ सामान और पैसे लेकर भाग गए प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उक्त विदेशी दम्पति ने कुरमाहाट जंगल में कैंप लगाने की सूचना स्थानीय थाना या प्रशासन को नहीं दी थी घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पूछताछ हेतु डिटेन किया गया है संदिग्ध अपराधकर्मियों को चिन्हित कर लिया गया है एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है|जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी मामले में एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किया जा रहा है|

img 20240302 wa00347398285152126199256

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!