राजकुमार भगत
हिरणपुर (पाकुड़): विपतपुर गाँव को ट्रांसफार्मर काफी दिनों पूर्व खराब होने के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था , इसको लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम के पहल पर बीते शनिवार की देरशाम विद्युत विभाग द्वारा 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि गांव में स्थित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब रहने को लेकर लोगो को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा था। इसको लेकर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के समक्ष इस समस्या को रखा गया। इस पर मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिया कि अविलम्ब 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। ट्रांसफार्मर लगाए जाने से उपभोक्ताओं में काफी खुशी देखी गई।





