Search

June 19, 2026 8:30 pm

गुरुगोष्ठी में बच्चो की उपस्थिति में सुधार करने का दिया निर्देश।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता बीईईओ रफीक आलम ने किया। बीईईओ ने सभी विद्यालयों में बच्चो की उपस्थिति को लेकर समीक्षा किया। इस दौरान बच्चो की दैनिक उपस्थिति कम होने को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इसमे सुधार लाया जाए। उपायुक्त के द्वारा भी बच्चो की कम उपस्थिति को लेकर कड़ी निर्देश दी गई है। अभिभावकों से सम्पर्क कर शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। गोष्ठी में प्रयास कार्यक्रम की फरवरी माह की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई। युडाइस 2023 -24 की बच्चो की नामांकन संख्या को लेकर निर्देश दिया गया। वही गोष्ठी में मध्याह्न भोजन को लेकर चर्चा करते हुए बीईईओ ने कहा कि किसी भी हालात में विद्यालयों में एमडीएम बन्द नही होना चाहिए। राशि व चावल की कमी होने पर तुरन्त सूचना दे। एमडीएम में बच्चो को मेन्यू अनुरूप भोजन दे। जिसमे पोष्टिक तत्व रहना आवश्यक है। वही एमडीएम की अवशेष राशि व चावल की प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर बीपीओ किशन भगत , संजय जयसवाल आदि उपस्थित थे।

img 20240304 wa00103135391577803296251

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर