Search

June 22, 2026 8:22 am

आंगनवाड़ी सेविकाओं के मुद्दे को लेकर टीएमसी जिलाध्यक्ष ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से की भेट।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

आंगनबाड़ी सेविकाओं के बकाया पोषाहार की राशि भुगतान किए जाने के मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असराफुल शेख ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडिस बारा से मुलाकात की । टीएमसी जिला अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एंव झारखंड आंगनवाड़ी यूनियन वर्क्स के पाकुड़ जिला संयोजक आसराफुल शेख ने मुलाकात किया एवं पाकुड़ जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र के पोषाहारों की बकाया राशि पिछले सितम्वर 2023 से फरवरी 2024 तक की बकाया पोषाहारों की राशि भूगतान करने के बाबत समाज कल्याण पदाधिकारी को जानकारी देते हुए यथाशीघ्र भुगतान किए जाने का आग्रह किया। इस मुद्दे पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने यथाशीघ्र सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के खाते में पोषाहारों की बकाया राशि उपलब्ध करा दिए जाने का आश्वासन दिया । इस आशय की जानकारी टीएमसी के मीडिया प्रभारी ने विज्ञप्ति जारी करके दिया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!