Search

May 12, 2026 10:29 am

चुनाव का पर्व देश का गर्व से संबंधित पुलिस निरीक्षक ने पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान को लेकर बैठक आयोजित की।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारीयो का एक बैठक सोमवार को लिट्टीपाड़ा सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय में सर्किल इंस्पेक्टर अनुप रौशन भेंगरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को कैसे भयमुक्त और साफ सुथरा माहौल में काराया जाय, इसको लेकर सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस की होती है. चुनाव के दौरान असमाजिक और शरारतीतत्त्व पर विशेष निगरानी रखने की जरुरत है. इसको लेकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही कहा मतदान के पूर्व और मतदान के दिन पोलिंग पार्टी को पुरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कलस्टर और बुथ तक ले जाना पुलिस के लिए चुनौती रहती है. इसलिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के बुथ के रुट चार्ट बनाने, बुथो को चिन्हित करने एवं बूथ स्थल में मोबाइल नेटवर्क, पेयजल, बिजली, सड़क, आदि की जांच को लेकर दिशा निर्देश दिया गया. मौके पर लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ,हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार, सिमलोंग ओपी प्रभारी सर्वदेव राय , संजय ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20240304 wa00261063694957291050496

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!