Search

May 12, 2026 9:23 am

झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या से हुए रूबरू।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

मंगलवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह जिला पाकुड़ कांग्रेस प्रभारी तानवीर आलम ने प्रखण्ड पाकुड़ के इलामी पंचायत के अंतर्गत बनपाड़ा गाँव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के ग्रामीणों से बातचीत की एवं उनकी समस्या से रूबरू हुए। तनवीर आलम ने बनपाड़ा में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि उनकी समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित विभाग से यथाशीघ्र कराने का प्रयास करेंगे । उक्त आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए ग्रामीणों को झारखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा के बाबत सभा के सम्बोधन के माध्यम से ग्रामीणों के समक्ष बारीकी से साझा करने का प्रयास किया, साथ ही उन्होंने उपस्थित सभा में लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी सुनने के पश्चात जल्द ही निराकरण करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम की कार्यशैली पर गहनता से प्रकाश डालने का प्रयास किये I इस मोके पर प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, रामबिलास महतो, पियारूल इस्लाम, होबि सेख, मास्टर आनुअर सेख, मुखिया समद सेख, नसीम सेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे I

img 20240305 wa00346168620200699030182
img 20240305 wa00364158070534345261826

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!