Search

May 12, 2026 8:24 am

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से अनामिका बोस द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से पाकुड़िया आजीवीका न्याय सलाह केंद्र हेतु अनामिका बोस द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण के माध्यम के बाद स्टेरिंग कमेटी का गठन किया गया और साथ ही बताया गया कि घरेलू हिंसा तथा किसी भी प्रकार का केस को अपने गांव से बदलाव मंच द्वारा ग्राम संगठन के माध्यम से इस केंद्र में लाकर अपने समस्या का समाधान किया जाएगा । इसमें घरेलू हिंसा यानी ऐसी कोई भी हरकत या व्यवहार जो की महिला के शरीर या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होकर दर्द या चोट पहुंचा ऐसा कोई भी आपत्तिजनक व अनचाहा यौनिक व्यवहार व हरकत जो महिला को शारीरिक कष्ट दे या अपमानित करें या उनके मान सम्मान पर चोट पहुंचाये ऐसी समस्त घरेलू समाधान व सुविधा जिसकी महिला व उसके बच्चे को जरूरत हो एवं जिस पर उनका अधिकार बनता हो पर नियंत्रण एवं उससे वंचित रखना जैसे ताना मारना, बांझ कहना, आर्थिक जरूरत पूरी नहीं करना, किसी काम को करने या नहीं करने हेतु दबाव बनाना इस प्रकार के कोई भी घरेलू हिंसा तथा अन्य किसी प्रकार का गांव में विवाद हो तो उसे सर्वप्रथम बदलाव मंच में सुलझाने का प्रयास किया जाता है । बदलाव मंच में नहीं सुलझने से फिर ग्राम संगठन के माध्यम से इस जेंडर जस्टिस सेंटर में लाया जाता है जिसमें प्रखंड कमेटी के द्वारा इसका निपटारा किया जाता है । मौके पर राजीव कुमार बीपीओ विश्वनाथ मंडल,टिंकू कुमार मंडल परिमल यादव, अंशुमान कुमार साहा अनामिका बोस ( ट्रेनर प्रदान) मौजूद थे ।

img 20240305 wa00506650990197381479397

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!