Search

May 12, 2026 8:23 am

मंत्री आलमगीर ने पाकुड़ महिला थाना व हिरणपुर थाना भवन निर्माण का किया शिलान्यास।

सतनाम सिंह

पाकुड़: ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने बुधवार को हिरणपुर थाना व पाकुड़ स्थित महिला थाना भवन निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया। ढाई करोड़ कि लागत से बनने वाली नए थाना भवन निर्माण के शिलान्यास में लिट्टीपाड़ा के स्थानीय विधायक दिनेश विलियम मरांडी एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के मौजूदगी में थाना भवन के निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राज्य सरकार सभी थाना जहां पुराने भवन है, वहां नया भवन का निर्माण की दिशा में काम कि रही है।इसी क्रम में हिरणपुर और पाकुड़ में महिला थाना भवन का निर्माण होना है। नए थाना भवन में फरियादियों को बैठने के लिए व्यवस्था की गई है ,नए थाना भवन में पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों के आवासीय भवन का भी निर्माण होना है।पूरे राज्य में सभी थानों को नए भवन का निर्माण करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर झामुमो के नेता समद अली, अजीजुल इस्लाम,कांग्रेस नेता मुख्तार हुसैन, मनुवर मौजूद थे।शिलान्यास कार्यक्रम में एस डी पी ओ प्रदीप उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

img 20240306 wa01253148892836644117458
img 20240306 wa01261999545936152156084

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!