Search

October 27, 2026 11:05 am

कालाजार कीटनाशक छिड़काव का दो दिवसीय प्रशिक्षण सहीयाओं को दिया गया।

सानू कुमार

महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कु की अध्यक्षता में कालाजार किटनाशी छिड़काव दो दिवसीय प्रशिक्षण सहीयाओं को दिया गया. वही निगरानी निरीक्षक शंकर कुमार लाल, एमटीएस मो. आलमगीर आलम ने उपस्थित सहियाओ को 11 मार्च से प्रारंभ होने वाले कालाजार किटनाशी छिड़काव कार्य को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. बताया कि प्रखंड के चयनित गांव में घर-घर जाकर आईआरएस का छिड़काव कार्य 11 मार्च से लेकर 24 अप्रैल तक अच्छी तरह से करना है. साथ ही इसी कड़ी में कालाजर मरीजों की खोज अभियान चलाई जाएगी. मौके पर शैलेश कुमार, एमपीडब्ल्यू सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!