Search

May 12, 2026 5:22 am

सरकारी बागवानी में अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगा कर फसल नष्ट कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के पत्थरडांगा गांव में गुरुवार को सुखलाल मिर्धा के निजी जमीन दाग संख्या 175 एवं 176 में लगाए गए सरकारी बागवानी में कोई अज्ञात द्वारा आग लगा कर बागवानी को नष्ट कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर बागवानी के मालिक सुखलाल मिर्धा ने पाकुड़िया थाना प्रभारी को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। सुखलाल मिर्धा ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत बागवानी में घेराबंदी कर आम, कटहल,अमरूद ,गम्हार एवं शीशम के कुल 310 पौधा लगाएं थे ,बागवानी में इन पौधों का पत्ता जमीन पर गिर कर सुखा पड़ा था। गुरुवार को दोपहर में उनके बागवानी को नष्ट करने की नियत से कोई अज्ञात व्यक्ति ने बागवानी में आग लगाकर भाग गया । आग लगने से बागवानी में लगे सभी पौधे सहित पटवन में उपयोग आने वाले पानी का पाइप,घेरा बंदी में लगे जाली, प्लास्टिक सहित हजारों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई । सुखलाल मिर्धा ने बीडीओ पाकुड़िया से सरकारी मुवावजा की मांग की है।

img 20240308 wa00542796915139635601527

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!