Search

May 12, 2026 3:23 am

पुलिस अधीक्षक ने की अपराध गोष्ठी की समीक्षात्मक बैठक,पदाधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

सतनाम सिंह

पाकुड़।पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार पाकुड़ की अध्यक्षता में रविवार को देर शाम मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे फरवरी माह में किये गए कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना,ओपी प्रभारी को माह जनवरी 2024 में प्रतिवेदित,निस्पादित सभी कांडो का विस्तृत समीक्षोप्रांत लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करते हुए अंतिम प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। सभी पुलिस उपाधीक्षक/ पुलिस निरीक्षक प्रभाग को लंबित सभी पर्वेक्षण प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अवैध कोयला, बालु,पत्थर का उत्खनन,परिवहन,भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक प्रभाग,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। शरारती तत्वों,सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कारवाई करने का निर्देश लूट,डकैती,चोरी,छिनतई जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सख्त निर्देश दिया गया। सभी थाना प्रभारी को लंबित वारंट,कुर्की की संख्या को एक सप्ताह के अंदर 50 प्रतिशत घटाने ,परिवाद पत्र/पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन का निष्पादन निर्धारित समय में करने, कोर्ट परिवाद पत्र प्राप्त होने की तिथि को ही कांड अंकित कर अनुसंधान की अग्रतर करवाई करने का निर्देश दिया गया। आगामी लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन के उपरान्त मूलभूत आवश्यकता बलों की प्रतिनियुक्ति एवं अन्य तयारियों के संबंध में समीक्षोप्रांत आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अवैध शराब के निर्माण बिक्री के विरूद्ध अभियान चलाकर इसपर पूर्णतः रोक लगाने हेतु निर्देश दिया गया।

img 20240310 wa00506749470155971352387

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!