Search

October 24, 2026 11:47 am

निर्वाचन पदाधिकारी मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने झारखंड पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित चेक नाका का किया निरीक्षण।

आयुक्त की मौजूदगी में कराई गई वाहन की जांच,दिए गए कई दिशा निर्देश।

बजरंग पंडित

झारखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त के रवि कुमार ने शुक्रवार को पाकुड़ पहुंचकर झारखंड पश्चिम बंगाल के सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पहुंचकर औचक जांच पड़ताल की। बंगाल की ओर से आने वाली वाहनों की तलाशी चुनाव आयुक्त ने अपने मौजूदगी में कराई, साथ ही चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है, बंगाल की ओर से आने वाली वाहनों का सघन तलाशी लेने का चुनाव आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया है। कहा कि बंगाल कि ओर से आने वाली वाहनों का चेक पोस्ट पर जांच करे, रजिस्टर में दर्ज की जाने वाली वाहनों के अंकित नंबरी का उन्होंने अवलोकन किया, इससे पूर्व चुनाव आयुक्त ने लिट्टी पड़ा, हिरणपुर में कई बूथ केंद्रों पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन कर संबंधित ब्लाक के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। चुनाव आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव को ले बूथ केंद्र और चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया है। बूथ केंद्रो पर बीएलओ से चुनाव की तैयारी की जानकारी ली गई है, डी ई ओ आफिस में भी चुनाव की तैयारी की समीक्षा गई। चुनाव की तिथि के पूर्व पुन: आकर तैयारी को देखेंगे और स्वच्छ और निर्भय, निष्पक्ष, भय मुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने की दिशा में कारगर कदम उठाने का काम करेंगे । इस मौके पर चुनाव आयुक्त के साथ पाकुड़ के डीसी मृत्युंजय बरनवाल, एसपी प्रभात कुमार, सिविल एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा, एसडीपीओ डी एन आजाद सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद थे।

img 20240405 wa00314240586246172255775
img 20240405 wa00328656911938620921880

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!