Search

October 24, 2026 7:20 am

लोकसभा चुनाव को लेकर अंतर राज्य पुलिस पदाधिकारियों की हुई अहम बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

:- अमरेन्द्र सिंह “बिट्टू”

गोड्डा : आगामी लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु बिहार के बांका जिला अंतर्गत बौंसी स्थित मंदार पर्वत गेस्ट हाउस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा, जयप्रकाश नारायण चौधरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बौंसी कि अध्यक्षता में अंतरराज्यीय पुलिस पदाधिकारी समन्वय की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अगामी लोकसभा चुनाव के अवसर पर अन्तरराज्यीय, अन्तर जिला बॉर्डर सीलिंग एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा की गई। इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर चेकपोस्ट को चिन्हित कर संदिग्ध वाहन, अपराधियों असमाजिक तत्वों की गतिविधी पर रोक लगाने एवं अवैध शराब, अवैध आग्नेयास्त्र, अवैध पैसा एवं अन्य मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर चौकसी बरते जाने का निर्णय लिया गया जिससे शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके।
जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जहां पुलिस ने गतिविधि तेज कर दी है वहीं जिले भर के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी, नगदी के अलावा असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में मंदार पर्वत स्थित गेस्ट हाउस में संपन्न हुई अंतर राज्यीय पुलिस पदाधिकारी की बैठक अहम मानी जा रही है। आयोजित बैठक में पुलिस निरीक्षक पथरगामा प्रभाग, पुलिस निरीक्षक हंसडीहा प्रभाग, पुलिस निरीक्षक बौंसी (बांका) बिहार, थाना प्रभारी पथरगामा, थाना प्रभारी बसंतराय, थाना प्रभारी पौड़ैयाहाट, ओपी प्रभारी मोतिया, थाना प्रभारी बौंसी, थाना प्रभारी पंजवारा, थाना प्रभारी बंधुवा कुरावा, थाना प्रभारी धौरैया एवं थाना प्रभारी सरैयाहाट मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!