Search

May 11, 2026 6:55 am

शत प्रतिशत मतदान को लेकर बीडीओ ने दिया निर्देश

प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ किये बैठक।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ ) आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शुक्रवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में बीडीओ टुडू दिलीप ने उपस्थित सभी बीएलओ व पर्यवेक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराना है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में कोई भी भी मतदाता मतदान से वंचित न हो। वोट देने के वक्त किसी को कोई परेशानी ना हो। वोट देने का सभी का अधिकार है। मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं आवश्यक है। इसकी गहन अवलोकन करना है। पेयजल , बिजली , रेम्प आदि की पूरी तरह व्यवस्था होना चाहिए ।छूटे वोट देने में किसी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो सबको अपना वोट देने का अधिकार है किसी कारणवश एक भी मतदाता ना छूटे साथ-साथ सभी बूथों का मूलभूत सुविधाओं का भी व्यवस्था को दुरुस्त करने का इससे पूर्व निर्देश दिया गया था उन सभी पर भी ध्यान रखें किसी प्रकार का किसी तरह का कोई दिक्कत ना हो सुविधा आने पर तुरंत पदाधिकारी को खबर दें। इसमे किसी प्रकार की परेशानी होने पर वरीय पदाधिकारी को तुरन्त सूचना दे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!