Search

October 24, 2026 1:29 am

लोस चुनाव को लेकर उड़ानदस्ता टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को देखते हुए टीम उड़ानदस्ता ने शुक्रवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालवा,पाकुड़िया सिद्धू कान्हु मोड़ सहित अन्य जगहों पर मुख्य सड़क में वाहनों की सघन जांच किया गया। उड़नदस्ता टीम में बीएचओ महेशपुर सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी कलामुद्दीन अंसारी एसआई अमरजीत मिश्रा सहित पुलिस जवान शामिल थे। टीम के सदस्यों ने सड़क में आवागमन कर रहे सभी चार व दो पहिये लाईन बस सहित सभी प्रकार के वाहनों को रोककर सघन तलाशी लिया। जहां सभी प्रकार के वाहनों पर डिकी सहित सभी सामानों को भी खोलकर तलाशी ली गई। वही इस दौरान दो पहिये वाहनों को रोककर डिकी की तलाशी ली गई। बीएचओ सह ढंडाधिकारी कलीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह जांच की जा रही है। आदर्श आचार्य संहिता का पालन हेतु इसमे सभी जगहों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही है।

img 20240412 wa00212792049730910328726

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!