Search

October 24, 2026 12:30 pm

जलसाहिया के साथ बीडीओ ने किया बैठक

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया प्रखंड सभागार भवन पाकुड़िया में स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण ) के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड अंतर्गत सभी जलसहिया के साथ शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण से संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बीडीओ साइमन मरांडी ने उपस्थित सभी जलसहिया को अपने अपने ग्राम पंचायत में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के बारे में जनजागरुकता करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही अपने अधीन ग्राम पंचायत में सभी चापाकल चालू एवं बंद की सूची भी तैयार तैयार करने का अभिलंब कहा साथी कहा कि सभी अबुआ आवास स्वीकृत लाभुकों का घर में शौचालय है कि नहीं इसकी भी जानकारी देने को कहा। गर्मी को देखते हुए अपने अधीन सभी चापाकल को अभिलंब चालू करने का निर्देश दिया। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनिय अभियंता चंदन कुमार प्रखंड समन्वयक मरकुश किस्कू सहित सभी प्रखंड क्षेत्र के सभी जलसहिया उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!