मेसर्स ग्रैण्डस माइनिंग और मेसर्स जे. बी. आर. शिवा इंफ्रास्ट्रक्चर एल एल पी,स्टोन माइंस में लगाया गया कैंप।
बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड गोलपुर मेसर्स ग्रैण्डस माइनिंग और मेसर्स जे. बी. आर. शिवा इंफ्रास्ट्रक्चर एल एल पी,स्टोन माइंस में खान सुरक्षा महानिदेशालय मध्य अंचल, क्षेत्र संख्या 3 के तत्वाधान में सिलिकोसिस जागरूकता और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार उपनिदेशक मध्य अंचल, क्षेत्र संख्या 3.गैण्डस माइनिंग प्रधान कार्यालय से धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं दीपक बरनवाल, महाप्रबंधक नबीन झा और खान प्रबंधक सुश्रुत महापात्र, धर्मेंद्र कुमार, लीलाधर शर्मा इत्यादि के उपस्थिति में एकदिवसीय खनिज स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ शफीउल ओला एवं सीएचओ डॉ विनोद ढाका एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति में किया गया। वही मौके पर ही प्लांट के सभी सैकड़ो कर्मचारियों का सभी प्रकार के स्वास्थ्य जांच किया गया साथ ही खान निर्देशक सहित प्लांट के पदाधिकारी एवं डॉक्टर ने प्लांट के कर्मचारियों को अपने कार्यक्षेत्र में कार्य के उपरांत स्वास्थ्य का ख्याल एवं बचाव कैसे करना है इसको लेकर भी विस्तार से बताया। मौके पर ही ऑनलाइन मंच के माध्यम से डॉ. सागेश कुमार निदेशक मध्य अंचल, क्षेत्र संख्या 3 ने भी कर्मचारियों से जुड़कर अपना वक्तव्य रखा।








