Search

October 24, 2026 4:26 am

विशेष लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर की गई अहम बैठक।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी 27 अप्रैल को होने वाली विशेष लोक अदालत को लेकर आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में अहम बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में की गई। विशेष लोक अदालत में बिजली सम्बन्धित एवम् एन आई एक्ट (चेक बाउंस) वाद को अधिक से अधिक निष्पादन को लेकर चर्चा की गई । मौके पर बिजली एवम् एन आई एक्ट से संबंधित पदाधिकारी को अहम निर्देश दी गई। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार,जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया समेत सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!