Search

April 24, 2026 7:07 pm

निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक के समीप लक्ष्मी मार्केट परिसर में फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस ने नेत्रम आई फाउंडेशन के साथ मिलकर समाजिक कार्यक्रम अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर के पूर्व प्रमुख दीनानाथ भगत शामिल हुए। सामाजिक कार्यक्रम में कंपनी के रीजनल मैनेजर नवीन कुमार सिंह ने कहा कि फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा में सुधार के उद्देश्य से समाज की जरूरतों को पूरा करने के साथ उनके स्वास्थ्य जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करता है. कहा कि शिविर में आए महिला रोग विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सक ने महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की जाँच की और परीक्षण के बाद विभिन्न प्रकार के टेस्ट जैसे शुगर हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि का भी जांच किया. जाँच के बाद आवश्यकता अनुसार दवाई का वितरण भी की गई. उन्होंने कहा कि फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग है और इसके निर्वाहन के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहता है. कहा कि फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस ने अपनी जिम्मेदारियों को केवल वित्तीय लेन−देन तक ही सीमित नहीं रखा है, बल्कि यह अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के द्वारा अपना निरंतर योगदान दे रही है. कहा कि आज के शिविर में केयर नरसिंग होम के डॉ. तारापोदो ढाल व सहयोगी नर्स सुपर्णा बर्मन के द्वारा महिला व पुरुषों ने करीब 100 की संख्या में स्वास्थ्य जांच कराई गई. साथ ही निशुल्क दवा वितरण की गई. वही कार्यक्रम में अतिथि पूर्व प्रमुख दीनानाथ भगत ने कंपनी के इस निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच और दवाई वितरण कार्य की सराहना की. उन्होंने लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य की जाँच करवाने की सलाह दी. साथ ही स्वास्थ्य की किसी भी समस्या के लिए चिकित्सक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया. मौके पर रीजनल मैनेजर नवीन कुमार सिंह, श्रवण सिंह, सुशांता कुमार, राज मधुकर, प्रमोद शाही सहित अन्य मौजूद थे।

img 20240607 wa00342851854591839741152

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!