Search

May 9, 2026 10:10 am

पाकुड़ में सौहार्द के साथ मनाई गई बकरीद

अदब, अकीदत और सादगी के साथ मनाया गया बकरीद… अमन-चैन के लिए मांगी दुआ; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सतनाम सिंह

पाकुड़: मुसलमानों का महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद पाकुड़ के सभी प्रखंडों में सोमवार को उल्लास व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई. मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह में मस्जिदों व ईदगाहों में समूहिक नमाज अदा कर सुख, शांति व खुशहाली की दुआएं मांगी गईं. त्याग और समर्पण के प्रतीक स्वरूप बकरों की कुर्बानियां दी गईं. इस मौके पर पाकुड़ शहर के अलावा ग्रामीण इलाके जैसे संग्रामपुर, ईलामी, चाचंकी, चेंगाडांगा, सितापहाड़ी, फरसा, भवानीपुर सहित अन्य ईदगाहों में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई. लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी. पर्व को लेकर सुबह से ही मुसलमानों में उत्साह देखा गया. नए कपड़े पहनकर लोग ईदगाह और मस्जिदों में जमा होने लगे थे.

चेंगाडांगा ईदगाह में इमाम मौलाना अब्दुल रौब ने कहा कि ईद उल अजहा बलिदान और संयम का दिन है. इस्लामी कैलेंडर के अंतिम माह जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को यह पर्व मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि कुर्बानी आत्मा को शुद्ध करने का एक उत्तम साधन है. कुर्बानी में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दिखावे के लिए न हो. हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माइल अलेही सलाम की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे.अल्लाह को यह अदा काफी पसंद आई. इसके बाद सभी लोगों ने त्याग एवं समर्पण के प्रतीक स्वरूप बकरे की कुर्बानी दी गई. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

हिरणपुर : हिरणपुर में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बकरीद मनाया। हिरणपुर खास, हाथकाठी, कमलघाटी, दराजमाथ, तोड़ाई, मोहनपुर, रामाकुडा, बाबूपुर, बड़तल्ला, धोवाडांगा, मंझलाडीह आदि जगहों में लोगों ने ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की।

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। उधर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। जगह- जगह पुलिस प्रशासन तैनात थे।

पाकुड़िया : पाकुड़िया प्रखंड में बकरीद त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर सोमवार की सुबह मुसलमानों ने पाकुड़िया,मोंगलाबान्ध, लकड़ापहाड़ी, राजपोखर, पलियादहा, डोमनगड़िया , फुलझींझरी आदि गांव में बकरीद की नमाज अदा की तथा एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी । इस दौरान इमामों और मौलानाओं ने अल्लाह के प्रति समर्पण, विश्व प्रेम और क्षमा का संदेश दिया । बताया गया कि यह पर्व विश्व प्रेम, भाईचारे, त्योग और सेवा भाव का संदेश देता है।

img 20240617 wa00281900516270558029813
img 20240617 wa003020884502988318755
img 20240617 wa00211653465444104194756
img 20240617 wa00293863745625130964767
img 20240617 wa00282799705279634351273

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!