Search

October 18, 2026 9:49 am

आम सभा आयोजित कर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सेविका का चयन किया जाएगा

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) बाल विकास परियोजना लिट्टीपाड़ा के अंतर्गत रिक्त पड़े सेविका सहायिका चयन हेतु विभागीय संकल्प 2238 दिनांक 30.9.22 के आलोक में लिट्टीपाड़ा के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका सहयिका पद पर चयन किया जाना है। इसी आलोक में कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह ने बताया कि विभाग के आदेश पर ज्ञापन निकाला गया है लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रिक्त पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों पर सीडीपीओ सह अंचलाधिकारी श्रीमान मरांडी की उपस्थिति में आम सभा कर सेविका सहायिका की चयन किया जाएगा। रिक्त पड़े केंद्रों में सेविका सहायिका का चयन जो इस प्रकार हैं

1.2जुलाई को तलपहाड़ी में सेविका एवं बड़ा सरसा में सहायिका

2.5जुलाई को जबरदहा एवं हिरणपुर 2 में सेविका

3.6जुलाई को सिमलोंग एवं बड़ा चटकम में सेविका
4.9जुलाई को दसगौड़ा एवं बड़ा तेलोंपाड़ा में सेविका
5.12जुलाई को बोहड़ा एवं छोटाघघरी में सेविका

6.13जुलाई को डुमरभीटा में सेविका

7.16जुलाई को मालीपाड़ा में सहायिका का चयन किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!