राजकुमार भगत
पाकुड़: पाकुड़ जिले में 168 वां हूल दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर छात्र-छात्राओं व आदिवासी समाज ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. दूसरी ओर जेएमएम, भाजपा, कांग्रेस, जदयू सहित विभिन्न दलों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला मुख्यालय पार्क में स्थापित सिद्धू, कान्हु, चांद व भैरव की प्रतिमा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष श्याम यादव, अजीजूल इस्लाम सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने माल्यार्पण किया. भाजपा के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे व अन्य नेताओं ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार व अन्य नेताओं ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. जदयू के जिला अध्यक्ष गौतम मंडल सहित अन्य नेताओं ने भी शहीदों को याद किया. इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने बताया कि अंग्रेजों के खिलाफ सन 1855 में फसल लगान बेतहाशा वृद्धि को लेकर आंदोलन की बिगुल फूंकने वाले सिद्ध कान्हू वीर योद्धा थे। ठीक उसके 2 साल बाद 1 857 में संथाल विद्रोह का आगाज कर अंग्रेजों को फसलों पर लगाए गए लगान को वापस लेने पर मजबूर किया। जिला परिषद के अध्यक्ष जुली खृष्टमनी हेम्ब्रम ने कहा कि सिद्धू कान्हू महान क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के प्रणेता के रूप में जाने जाते हैं। प्रत्येक वर्ष 30जून को हुल दिवस मनाया जाता है। जिला सचिव वीरें्र पांडेय ने कहा कि हमें सीख लेनी चाहिए उन महान क्रांतिकारियों से जिन्होंने ना जुर्म किये और जुर्म सहे।






