Search

May 6, 2026 12:08 pm

दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष, जिला कल्याण पदाधिकारी से मिलकर माँग पत्र सौंपा

सुदीप कुमार त्रिवेदी

दुर्गा सोरेन सेना के पाकुड़ जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत ने जिला कल्याण पदाधिकारियों महोदय मिलकर एवं पत्र के माध्यम से पाकुड़ शहरी क्षेत्र में आदिवासी कल्याण बालिका छात्रावास के के एम कॉलेज, पाकुड़ , झारखण्ड के छात्रावास विभिन्न समस्याओं के संबंध में आवेदन पत्र देकर शिकायत की गई दुर्गा सोरेन सेना के संगठन ने कहा जल्द से जल्द समस्याओं समाधान करने कहा गया
( शौचालय स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षाकर्मी व्यवस्था, रसोईया, शुद्ध पानी की कमी, बिजली की कटौती, छत की मरम्मत, बिस्तर, गद्दा और मच्छरदानी इत्यादि )

  1. छात्रावास में नियमित रूप से शौचालय स्वच्छता सफाई की व्यवस्था की जाए।
  2. रात में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाए और मुख्य द्वार को बंद रखा जाए।
  3. भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।
  4. शुद्ध पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
  5. बिजली की कटौती की समस्या का समाधान किया जाए।
  6. छात्रावास में एक योग्य और अनुभवी रसोईया नियुक्त किया जाए।
  7. छात्रावास की छत की मरम्मत के लिए एक योग्य ठेकेदार को नियुक्त किया जाए।
  8. छात्राओं के लिए पर्याप्त संख्या में बिस्तर ,अच्छा गद्दा,मच्छरदानी उपलब्ध करवाए जाएं
  9. छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था की कमी है। रात में कोई वार्डन और सुरक्षाकर्मी नहीं है व्यवस्था हो

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!