वन माफिया पर शिकंजा कसना पहली प्राथमिकता: डीएफओ
वन संपदा के संरक्षण रहेगा दुसरा कार्य: डीएफओ।
सतनाम सिंह
पाकुड़: वन प्रमंडल पाकुड़ में सौरभ चंद्र ने नए डीएफओ के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया है।श्री चंद्रा इससे पूर्व संप्रति वन प्रमंडल पदाधिकारी हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के पद पर पदस्थापित थे।इनका तबादला करके पाकुड़ में डीएफओ के पद पर नियुक्ति दी गई है। सौरभ चंद्र इससे पूर्व जब दुमका में बतौर डीएफओ के पद पर थे उस समय भी दो बार पाकुड़ में भी प्रभार वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने नहीं निवर्तमान वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि वन माफिया पर शिकंजा कसना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वन संपदा के संरक्षण को लेकर भी बेहतर प्रयास किए जाएंगे। पौधरोपण की ओर भी कदम आगे बढ़ाया जाएगा।साथ में उन्होंने बताया कि पाकुड़ में डीएफओ के पद पर आज मैंने योगदान किया है और पाकुड़ से मेरा परिचय पुराना रहा है। जब मैं दुमका जिला में बतौर डीएफओ के पद पर था तभी मुझे दो बार पाकुड़ में पदभार मिला था जो अल्पकालिक था। उस बीच मैं पूरे पाकुड़ डिवीजन को जान चुका था। पाकुड़ जिला जो भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी छोटा जिला है लेकिन कई मामलों में यह जिला काफी महत्वपूर्ण है। मेरी पहली प्राथमिकता ही होगी कि यहां पर अवैध कार्य पर अंकुश लगा सकूं। पाकुड़ जिले में कुल तीन रेंज है लेकिन तीनों रेंज में किसी में भी नियमित रेंजर का पदस्थापन नहीं हुआ है। मेरा प्रयास यह भी रहेगा कि सरकार के स्तर से यहां पर नियमित रेंजर का पदस्थापन हो जाए ताकि यहां पर पाकुड़ जिलेभर में विकासात्मक कार्य को और आगे ले जाया जा सके।






