Search

October 17, 2026 5:31 pm

पूर्व डीडीसी शाहिद अख्तर हुए सेवानिवृत्त

नव पदस्थापित डीडीसी इश्तियाक ने संभाला प्रभार

राजकुमार भगत

पाकुड़़: पाकुड़ के निवर्तमान डीडीसी मो० शाहिद अख्तर 30 जून को सेवानिवृत हो गये। निवर्तमान डीडीसी शाहिद अख्तर ने बतौर डीडीसी के पद पर पाकुड़ में करीब ढाई साल सेवा दी।इससे पूर्व आईटीडीए डायरेक्टर और जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं।शाहिद अख्तर के स्थान पर नए डीडीसी के रूप में कार्मिक और प्रशासनिक विभाग से जारी अधिसूचना के आलोक में इश्तियाक अहमद ने सोमवार को निवर्तमान डीडीसी से प्रभार ग्रहण कर लिया।नव पदस्थापित डीडीसी इश्तियाक अहमद प्रभार ग्रहण के बाद कहा कि सरकार की योजनाओं से आम जनमानस को लाभवांवित करना उनकी प्राथमिकता होगी। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम पूरी पारदर्शिता के साथ की जायेगी।वर्तमान डीडीसी इससे पूर्व झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर कार्यरत थे।निवर्तमान डीडीसी शाहिद अख्तर को जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। तत्पश्चात जिला प्रशासन की ओर से देर शाम उन्हें रविन्द्र भवन में भावभीनी विदाई का कार्यक्रम “डीसी की अध्यक्षता में संपन्न होना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!