Search

May 11, 2026 11:45 pm

सेवानिवृत्ति पर डीडीसी शाहिद अख्तर को जिप सदस्यों ने दी विदाई, नए डीडीसी इश्तियाक का किया स्वागत

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ स्थित जिला परिषद कार्यालय में सोमवार को निवर्तमान डीडीसी शाहिद अख्तर के सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।साथ ही नव पदस्थापित डीडीसी इश्तियाक अहमद का स्वागत किया गया।जिप अध्यक्ष के कक्ष में आयोजित विदाई सह स्वागत समारोह का संचालन जिप सदस्य सैमसन मर्मू उर्फ फौजी दा ने किया। कहा कि सरकारी सेवा में आना-जाना लगा रहता है, सरकारी सेवा में एक दिन लोग आते हैं और उन्हें एक न एक दिन सेवा से अवकाश लेना पड़ता है।लेकिन उनकी सेवा अवधि में उनके कार्य और उनकी उपलब्धियां को लोग याद करते हैं।निवर्तमान डीडीसी शाहिद अख्तर का जिप सदस्यों के प्रति हमेशा सहयोगात्मक सहयोग मिलता रहा।सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में हम सब को उनका मार्गदर्शन मिलता रहा।समारोह को जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, सदस्य हंजला शेख ,प्रियंका देवी, नुनिता डुडू, गेमलीना सोरेन, रोजिया बीवी , फैंसी बीवी, उजलेमा बीवी, मंजुला हांसदा और पूर्व जिप सदस्य प्रियंका देवी ने संबोधित किया।विदाई सह स्वागत समारोह को जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत ने संबोधित करते हुए पूर्व उप विकास आयुक्त के कार्य और उपलब्धि को गिनाया। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमनी हेंब्रम ने अपने संबोधन में कहा कि ढाई साल का कार्यकाल पूर्व डीडीसी का बहुत ही अच्छा रहा, उनका सपोर्ट मिला, उम्मीद से बढ़कर उन्होंने जिला परिषद को सहयोग किया।सरकार के गाइडलाइन के तहत काम किया और जिले में विकास कार्य को आगे बढ़ाने में हमेशा सहयोग किया। पूर्व डीडीसी शाहिद अख्तर ने कहा कि जिला परिषद के सदस्यों का हमें सहयोग मिला और पाकुड़ में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में में कामयाब और सफल रहा नियमों के तहत काम करना कहीं ना कहीं हमारी जिम्मेदारी बनती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव पदस्थापित डीडीसी इश्तियाक अहमद ने कहा कि पूर्व डीडीसी ने जो यहां पाकुड में विकास की लकीर खींची है, उस लकीर को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जो आज अच्छा और बेहतर है उसे कल और बेहतर और अच्छा करने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पूर्व डीडीसी को बुके व माला पहनाकर विदाई दी।वही नव पदस्थापित डीडीसी का स्वागत किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष ने पूर्व डीडीसी को उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित विदाई दी इस मौके पर जिला कार्यालय के सभी कर्मी, अधिकारी, अभियंता, सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!