सदन के अंदर राहुल गांधी के भाषण से बौखला गई है बीजेपी: श्री कुमार सरकार।
यासिर अराफ़ात जागता।
पाकुड़ : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी इन दिनों सदन में सत्ता पर आक्रामक रूप धारण किए हुए हैं. उन्होंने हर एक मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष को घेरा. फिर चाहे वह हिंदुत्व का मामला हो, मणिपुर हिंसा का मामला हो, पेपर लीक का मामला हो, जांच एजेंसियों का मामला हो, नोटबंदी जीएसटी का मामला हो. सभी मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष पर आक्रामक रूप राहुल गांधी का देखने को मिल रहा है . राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले भाषण पर पाकुड़ जिला भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया था. इसी मुद्दे पर पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा यह दिखाने की कोशिश की है कि वह सिर्फ अकेले ही हिंदुत्व का चेहरा है. भाजपा की नजर में उनके अलावा और कोई हिंदू है ही नहीं. जनता जानती सब समझ चुकी है.भाजपा को राहुल गांधी का भाषण हजम नहीं हो रहा है. राहुल गांधी ने सदन में हकीकत बयां किया है. राहुल गांधी का यह भाषण की सिर्फ भाजपा, नरेंद्र मोदी जी और आरएसएस अकेले हिंदू समाज नहीं है. वे लोग हिंदुत्व का ठेकेदार नहीं है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को सच्चाई दिखाने का काम किया है. भाजपा का काम सिर्फ नफरत फैलाना और हिंसा को बढ़ावा देना है. श्री कुमार सरकार ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आगे कहा कि इस बार सदन में भाजपा के खिलाफ मजबूती के साथ विपक्ष खड़ा है. लोकतंत्र के इस मंदिर में राहुल गांधी जनता के सवाल सत्ता के सामने रख रहे हैं और आगे इसी तरह रखेंगे. राहुल गांधी के सवालों का भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है. भाजपा की बौखलाहट साफ नजर आ रही है. मणिपुर हिंसा के दौरान आज तक प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए. यह इस बात का सबूत है कि प्रधानमंत्री नहीं चाहते कि मणिपुर में शांति स्थापित हो. आज जिस तरह से पेपर लीक हो रहा है जिसमें छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है. इस विषय पर तो प्रधानमंत्री की जुबान ही नहीं खुलती. आने वाले दिनों में हमारे नेता राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के रूप में सदन के अंदर सभी वर्गों के लिए आवाज बुलंद करते रहेंगे. और उनकी आवाज को कोई भी दबा नहीं सकता. झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में दोबारा इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. हालांकि झारखंड में भी भाजपा की यह कोशिश रही कि यहां की जनता को बरगलाया जाए. यहां की जनता को दीगभ्रमित किया जाए.लेकिन जिस तरह से इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर नतीजा लाने में सफलता पाई है. इससे साफ जाहिर है कि झारखंड की जनता को बरगलाया बिल्कुल नहीं जा सकता. और आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.





