Search

May 6, 2026 9:42 am

जमीन कब्जाने को लेकर रूबाबदार पत्थर व्यवसाई के इशारे पर चले बम और गोली।

गरीब का गुजारा नहीं, बम और पिस्तौल दिखा करना चाहते है जमीन पर कब्जा रूबावदार पत्थर व्यवसाई।

मृतक रिश्तेदार को मिट्टी देकर लौट रहे व्यक्ति पर घात लगाकर किया गया हमला

पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई

सतनाम सिंह।

पाकुड़ :जमीन कब्जाने को लेकर बुधवार मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के नगरनवी, बागरीपाड़ा में रूवाबदार पत्थर व्यवसाई की तरफ से कुछ दबंग गुंडे लोगों ने दूसरे पक्ष के कुछ लोगों पर तलवार,चाकू,बम और पिस्तौल से हमला कर दिया,चार बम फोड़े गए, पिस्तौल से चार गोलियां भी चलाई गई हमलावर के द्वारा ऐसी सूचना प्राप्त है। इसी संदर्भ में नवीनगर गाँव के निवासी मेन्तारूल शेख के साथ कुछ लोगों के द्वारा सामुहिक रूप से हथियार से लैस होकर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की शिकायत आवेदक मेन्तारूल शेख ने मालपहाड़ी ओपी थाने में लिखित रूप में दर्ज कराई है,आवेदक ने अपने आवेदन में लिखा है कि बुधवार सुबह जब वो अपने एक मृतक रिश्तेदार के खाक ए सुपुर्दगी की रश्म पूरी कर झिकरहाटी से लौट रहा था, तो झिकरहाटी के कुड़ाडाँगा के पास पहले से ही घात लगाकर झिकरहाटी निवासी मेनारूल शेख, बैदुल शेख आवेदक की गाड़ी रोककर उससे मार पीट करने लगे । आवेदन के अनुसार जब आवेदक जान बचाकर नवीनगर भागा तो वहाँ क्रमशः मुख्तार शेख, यार मोहम्मद शेख, मेनारूल शेख, जामीर शेख, सुकु शेख, रक्कू शेख, साक्कू शेख, राहीजुल शेख, मोती शेख, रफीक शेख, वकील शेख, रब्बेकुल शेख, सफीकुल शेख, सभी ने मिलकर आवेदक पर फिर से हमला कर दिया । हो हल्ला व शोर मचाए जाने पर दूसरे रास्ते से आ रहे आवेदक के गाँव के ही मोशारफ शेख, मसीबुल शेख, मोतीउर रहमान व अन्य लोगो के बीच बचाव करने पर फिर से उन लोगो के द्वारा हथियार से लैस होकर हमला कर दिया। इस क्रम में जमीर शेख व बैदुल शेख ने अपने झोला से बम निकालकर हमला किया एवं मेसारूल शेख ने फायरिंग कर दिया । आवेदक ने आवेदन लिखकर हमलावरों पर कार्यवाही किए जाने की अपील की है।घटन घटित के बाद पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा, मालपहाड़ी थाना प्रभारी सुखदेव साह, मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा पुलिस दल बल के घटना स्थल पर पहुंचे जहां घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं सभी घायलों से मिलकर वास्तु स्थिति को जाना,घायल व्यक्तियों एवं ग्रामीणों द्वारा पुलिस को घटना संबंधित सारी जानकारी दी गई।पुलिस निरीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा की दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस सभी आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कारवाई करेगी।

img 20240703 wa00332782657388352820888
img 20240703 wa00314668037723175651184
img 20240703 wa00328975602429071187238

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!