Search

May 6, 2026 8:52 am

भारी हंगामे के बीच सेविका चयन प्रक्रिया की गई रद्द

बागशिशा में सेविका चयन को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा दिया गया था निर्देश

राहुल कुमार दास।

हिरणपुर (पाकुड़): उपायुक्त न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को बागशिशा में आयोजित आंगनवाड़ी सेविका पद की चयन प्रक्रिया भारी हंगामे के बीच रद्द कर दिया गया। बागशिशा केंद्र संख्या तीन की रिक्त पड़े सेविका पद को लेकर बीते वर्ष 2023 को ग्रामसभा आयोजित की गई थी। जिसमे भारती देवी , पूजा कुमारी , अंजली कुमारी व हेमंती कुमारी ने आवेदन जमा किया था। जिसमे भारती देवी का चयन कर समाज कल्याण विभाग पाकुड के द्वारा अनुमोदन भी किया गया था। जो अनुमोदन के बाद चयनित सेविका सेवाकार्य भी कर रही थी। इसके बाद कम अंक देने की शिकायत करते हुए पूजा कुमारी ने उच्चतम न्यायालय में रिट याचिका दाखिल किया था। जिसमे न्यायालय ने 2.11 .2023 को जिला जमाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया था कि लोकसभा चुनाव के चार सप्ताह बाद नए सिरे से सेविका पद का चयन प्रक्रिया किया जाय। उपायुक्त न्यायालय द्वारा 23.3. 24 को नए सिरे से ग्रामसभा आयोजित कर चयन प्रक्रिया करने का निर्देश दिया गया। इसको लेकर आहूत ग्रामसभा में सीडीपीओ सह बीडीओ टुडू दिलीप , सांख्यकी पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा , पर्यवेक्षिका लुइस मुर्मू व मुखिया लुइस मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिसमे पूर्व के आवेदिका के अलावे नए प्रत्याशी भी शामिल हुई। ग्रामसभा में पूजा कुमारी ने कही की न्यायालय के आदेश पर मुझे चयन किया जाय। क्योकि पूर्व के ग्रामसभा में मुझे कम अंक दिया गया था। वही भारती देवी ने कही की चयन के बाद मैंने करीब आठ माह तक कार्य भी किया था। चयन प्रक्रिया को रद्द किया जाय ।इस बीच अन्य प्रत्याशी सहित अन्य महिलाओ ने चयन प्रक्रिया रद्द करने को लेकर हंगामा करने लगा। बीडीओ ने भारी हंगामे के बीच कार्य कर रहे सेविका को सेवा न करने का निर्देश देते हुए चयन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की ग्रामसभा को हंगामे के कारण स्थगित कर दिया गया। बहुत जल्द पुनः ग्रामसभा आयोजित कर सेविका पद का चयन कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!