Search

May 6, 2026 8:52 am

शहरी जला पूर्ति योजना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने फूंका बिगुल, पीएचडी कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन कर दिया भ्रष्टाचारियों को साफ संदेश।

पाकुड वासी को 40 करोड़ का हिसाब दे पीएचडी कार्यपालक अभियंता- सुरेश अग्रवाल।

बजरंग पंडित

पाकुड़: शहरी जलापूर्ति योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमे बंगाल गंगा नदी से पाइप लाइन के सहारे घर-घर जल पहुंचाने का कार्य 14 वर्ष पूर्व विभाग की और से स्वीकृत किया गया था तथा नगर परिषद की तरफ से लगभग 40 करोड़ का भुगतान कार्यपालक अभियंता पेयजल विभाग को प्रदान कर दी गई थी लेकिन 14 साल बीत जाने के बाद भी गंगाजल महज एक सपना हुआ पड़ा है, जहां महज 5 वर्षों में योजना को धरातल पर लाने का आदेश विभाग की तरफ से दिया गया था लेकिन 14 वर्ष बीत जाने के बाद भी नगर क्षेत्र में जल नहीं पहुंच पाया। जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने पत्र देकर कई बार वास्तु स्थिति की जानकारी जाननी चाही लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने से नाराज सुरेश अग्रवाल ने गुरुवार को नगर परिषद के ठीक सामने मुख्य सड़क पर कार्यपालक अभियंता, पेयजल विभाग का पुतला दहन कर विरोध जताया। वहीं उन्होंने पत्रकारों को बताते हुए कहा कि कार्यपालक अभियंता ने अपने एक करीबी रिश्तेदार को ठेकेदारी देकर 40 करोड़ का गबन कर चुके है, जिसको छुपाने के लिए तारीख पर तारीख दिया जा रहा है। गौरतलब हो कि हाल के दिनों में बंगाल सरकार की तरफ से नगर परिषद को नोटिस प्राप्त हुआ जिस पर बिजली बिल 57000 लगभग का भुगतान करने हेतु आग्रह किया गया था, अब सवाल यह है कि 40 करोड़ की निकासी के बाद पुनः बिजली बिल नगर परिषद को आना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है है,जबकि गंगाजल अबतक किसी को नसीब नही हो पाया है, तो नगर परिषद् आखिर बंगाल सरकार को यह बिजली बिल कहां से भुगतान करेगी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत राशि का गबन किया गया है जिस पर आज तक जिला प्रशासन की ओर से ना जांच की जा रही है और ना ही कोई कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने गुरुवार पीएचडी के कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन कर विरोध जताते हुए कहा कि अगर शहरी जलापूर्ति योजना जल्द चालू नहीं होती है तो शहारवासी चक्का जाम करने को मजबूर हो जाएंगे। मौके पर कई शहरवासी एवं गण मन मौजूद रहे।

img 20240704 wa00292952091410998566783
img 20240704 wa00315040982477499672936

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!