Search

October 17, 2026 10:16 am

डीसी कोठी के समक्ष लगा शिखर पान मसाला का होर्डिंग किशोरों व युवाओं के लिए खतरा।

प्रशासन नशा मुक्ति अभियान को लें पस्त वही नगर परिषद गुटखा के प्रचार प्रसार में मस्त

सतनाम सिंह

पाकुड़: एक तरफ जिला प्रशासन के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाकर नशीली पदार्थ गुटका व तंबाकू छुड़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा भी गांव गांव जाकर स्कूली बच्चों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में बता कर बच्चे बूढ़े जवानों को सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पाकुड़ नगर परिषद के द्वारा इस पूरे कबायदगी व मेहनत की धज्जियां उड़ाते देखे जा रहे हैं। नगर परिषद के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गुटखा का होर्डिंग लगाकर गुटखा का प्रचार प्रसार करते हुए देखा जा रहा है।जिला प्रशासन को इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं है और न ही किसी पदाधिकारी ने अबतक संज्ञान लिया है. दरअसल पाकुड़ शहर के बीचो-बीच सिद्धू कानू मुर्मू पार्क के सामने डीसी आवास के समक्ष चौराहे पर नगर परिषद के द्वारा एक बड़ा होर्डिंग (शिखर पान मसाला) गुटका का लगाया गया है।जो विशेष रूप से किशोरों और बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। जहां पर तंबाकू व गुटका विरोधी विज्ञापन लगाना जरूरी था वहां पर गुटखा का प्रचार प्रसार किया जाना जिले वासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। पता नहीं लोगों के मन में यह भी आती होगी कि शहर में बड़े से बड़े होर्डिंग लगाकर शिखर पान मसाला का प्रचार किया जा रहा है तो कहीं ना कहीं इसमें जहर के बदले अमृत ही होगा।दरअसल अफसर से लेकर आम जनमानस सभी को पता है कि गुटखा की लत दुनिया में सबसे व्यापक लत है।तम्बाकू महामारी दुनिया के सामने अब तक के सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों में से एक है, जिससे हर साल लाखों लोगों की मौत होती है।होर्डिंग व पोस्टरों के माध्यमों पर तंबाकू व गुटखा का विज्ञापन समाज के बड़े हिस्से तक पहुँच रहे हैं और लोगों को इसकी लत लग रही है। बहरहाल जरूरत है जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की। और होर्डिंग के जरिए शहर में तंबाकू व सिगरेट के अलावा पान मसाले का सेवन से दूर रहने हेतु जागरूक की जानी चाहिए।इस ओर किसी को भी तनिक भी ध्यान नहीं है और न ही किसी पदाधिकारी ने अबतक संज्ञान लिया है. बहरहाल जब तक जिला प्रशासन इस दिशा में सख्ती से कार्रवाई नहीं करती है. इस तरह नियमों की धज्जियां उड़ती रहेगी।

जीडी न्यूज लाइव/ झारखंड की हकीकत गुटका व तंबाकू के सेवन से परहेज की करती है अपील

आज देश में बीमारियों से होने वाली मौत में बहुत बड़ी संख्या तंबाकू के सेवन करने वालों की हैं। इसलिए इस बुरी लत को अभी से छोड़ें। साथ में अन्य लोगों को भी इसके बारे में बताएं।घर, परिवार और दोस्तों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी तंबाकू के सेवन के प्रति आगाह करें। उन्हें बताएं कि तंबाकू का सेवन करना कितना नुकसानदायक होता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन जाता है तंबाकू। साथ ही इसमें मौजूद निकोटिन लोगों की भूख व प्यास को मार देती है। इस कारण लोग अन्य गंभीर बीमारियों की भी चपेट में आ जाते हैं।

img 20240705 wa00406957573459604364330

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!