Search

May 11, 2026 2:51 pm

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत शनिवार को पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। जानकारी अनुसार बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत विभिन्न पंचायत के कृषकों द्वारा आम का पेड़ जो लगाया गया था मेले में आम की प्रदर्शनी भी किया गया। जहां काफी संख्या में कृषक व सखिमण्डल के दीदियों द्वारा आम को लाया गया था। वहीं मंच का संचालन करते हुए बीपीओ जगदीश पंडित ने कृषकों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र में अब तक कुल 175 एकड़ में बागवानी स्वीकृत हो चुकी है। यह सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है अन्य कृषक भी इस योजना का लाभ लें एवं लोगों को जागरूक करें। वहीं मेला में बागवानी कृषक शंकर दास, आराधना झा सहित अन्य ने भी लोगों को बताया कि वह स्वयं जिसका लाभ लेकर सालाना हजारों कमा रही है। बीडीओ साइमन मरांडी ने उपस्थित कृषकों को जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा के तहत बागवानी लगाकर आर्थिक उपार्जन कर सकते है। बिरसा हरित ग्राम योजना से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। इस मौके प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुब्रत कुमार दास जेएसएलपीएस बीपीओ राजीव कुमार , अनूप कुमार विभिन्न पंचायत के मुखिया बागवानी के लाभुक,जेएसएलपीएस (पलाश) के दर्जनों दीदी सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20240706 wa00425440243086501642669

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!