Search

May 6, 2026 7:31 am

केकेएम कॉलेज के परिसर में भरा बारिश का पानी छात्र व शिक्षक रहे परेशान।

हिरणपुर से जितेंद्र यदुवंशी की रिपोर्ट

(पाकुड़) कुमार कालिदास मेमोरियल कॉलेज में बारिश का पानी भर जाने से शनिवार को छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केकेएम कॉलेज में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जानकारी के अनुसार 3:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के बाद जब केकेएम कॉलेज से छात्र-छात्राओं अपना अपना विषय का परीक्षा देकर निकल रहे थे। तभी परिसर में घुटने तक पानी भरा हुआ था। जिस कारण छात्र और छात्राओं को बहुत समस्या का सामना करना पड़ा।

पानी की निकासी का रास्ता न होने पर हो रही समस्या उत्पन्न।

लेकिन वहां का व्यवस्था हाल बेहाल है। जहां बारिश होने पर छात्र-छात्राओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्या केकेएम कॉलेज का हाल बेहाल रहेगा या उसमें सुधार भी आएगा। जहां सभी छात्र-छात्राओं बता रहे थे कि जब बारिश होता है तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है परिसर में घुटने तक पानी भरा हुआ था। छात्र-छात्राओं ने इस समस्या का अपील किया है।

img 20240706 wa00458346863290447865006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!