Search

May 6, 2026 5:10 am

सेविका/सहायिका की रिक्त पदों के विरुद्ध चयन प्रक्रिया में विलंब होने पर दोषियों को चिन्हित करें विभाग:-डीसी

सतनाम सिंह

ऑगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका चयन में अनियमितता बरते जाने से संबंधित जन शिकायत आवेदन उपायुक्त को लगातार प्राप्त हो रहे है।इस संदर्भ में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने पाकुड़ जिला अंतर्गत कुल स्वीकृत ऑगनबाडी केन्द्र की संख्या, वर्तमान में कार्यरत ऑगनबाड़ी सेविका / सहायिका, वैसे ऑगनबाड़ी केन्द्र जहाँ सेविका / सहायिका का चयन नही हुआ है, तथा चयन नही कराये जाने से संबंधित जिम्मेवार पदाधिकारी तथा ऑगनबाड़ी केन्द्र में रिक्त सेविका/सहायिका को सम्बद्ध किये जाने से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया था। परन्तु प्राप्त प्रतिवेदन के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि समाज कल्याण कार्यालय द्वारा सिर्फ प्रखण्डवार ऑगनबाडी केन्द्र की संख्या, स्वीकृत पद एवं कार्यरत पद तथा रिक्त पद का उल्लेख किया गया है। इनके द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में इस तथ्य का उजागर नहीं किया गया है कि आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका का रिक्त पद चयन नहीं होने पर जिम्मेवार कौन-कौन है। इस प्रकार इनके द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में तथ्य को छुपाते हुए अधोहस्ताक्षरी को दिगभ्रमित करने का प्रयास किया गया है। जिसके आलोक में उपायुक्त ने कठोर कदम उठाते हुए निर्देशित किया है कि वैसे आंगनबाड़ी केन्द्र जहाँ तीन माह से अधिक समय से पद रिक्त रहते हुए चयन प्रक्रिया नहीं अपनायी गयी है, उस प्रखण्ड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका से स्पष्टीकरण अपने स्तर प्राप्त की जाय तथा रिक्त पद पर चयन प्रक्रिया पूर्ण होने तक उनके वेतन को माह जुलाई-2024 से स्थगित रखा जाय। ‎‫

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!