Search

October 17, 2026 1:29 am

पोखरिया में आयोजित ग्रामसभा में वन पट्टा को लेकर पेश किया दावा

राहुल दास

पाकुड़:बुधवार को केंदुआ पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव में
वन पट्टा अधिनियम को लेकर ग्रामसभा आयोजित हुई.जिसमें लोगो ने जमीन को लेकर अपना अपना दावा पेश किया.ग्रामसभा में अंचलाधिकारी मनोज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. ग्रामसभा में वनभूमि को लेकर अंचलाधिकारी ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत दिसम्बर 2005 के पूर्व तक जिस जंगल भूमि पर जिसका कब्जा है. उसी को वन पट्टा का अधिकार दिया जाएगा। वन भूमि में यथार्त रूप से जो खेती व बसोबास करते आ रहा हो , उसे ही पट्टा दी जाएगी. इस मौके पर राजस्व निरीक्षक विकास बास्की , पंचायत सचिव ,राजस्व कर्मचारी आदि उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!