Search

May 11, 2026 7:17 am

ग्राम प्रधान,परगनैत आदि को जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे दो पहिया वाहन।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया कल्याण विभाग के द्वारा पाकुड़िया अंचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्रधान,परगनैत आदि को दो पहिये वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त जानकारी बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी ने बुधवार को बताया कि अंचल क्षेत्र के उक्त सूची वरीय पदाधिकारियो को सूची उपलब्ध कर दी गई है। अंचलाधिकारी साइमन मरांडी ने बताया कि समेकित जनजाति विकास अभिकरण पाकुड़ के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024 -25 के तहत सभी प्रधान, पराणिक,गौडेत ,नायकी,कुडाम नायकी,जोगमांझी,परगनेत आदि को दो पहिये वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर ग्राम प्रधान , नायकी आदि की आधार व मोबाइल नम्बर जिसे सूचीबद्ध कर भेज दिया गया है। बताते चले की अंचल क्षेत्र के 118 ग्राम प्रधान,69 पराणिक,68गौडेत,70 नायकी , 57 कुड़ाम नायकी , 66 जोगमांझी की सूची भेजी जा चुकी हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!