Search

May 11, 2026 7:09 am

विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

राजकुमार भगत

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल के सभागार में उप विकास आयुक्त मो० इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी, सीएस के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उप विकास आयुक्त मो० इश्तियाक अहमद ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार कल्याण के चर्चा के दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार के विचार को अपनाकर देश में बढ़ती जनसंख्या पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। आज के दिन हमें जन जन में यह जागरूकता फैलाना है की शादी के दो साल बाद पहला बच्चा और पहले बच्चे के दूसरे बच्चे में तीन साल के अंतर रखते हुए दो बच्चों पर परिवार नियोजन के स्थाई या अस्थाई साधनों के उपयोग करते हुए परिवार नियोजन के संकल्प को पुरा करना है। दो बच्चे को ही अच्छे राह पर ले चलना है, ताकि बच्चे की शिक्षा और रोजगार की समस्या ना उत्पन्न हो। जनसंख्या नियंत्रण पर ही परिवार और राष्ट्र की समृद्धि निर्भर करता है। सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम को हर व्यक्ति और परिवार तक पहुंचाना है। सहिया और एएनएम के द्वारा समुदाय में परामर्श एवं सेवाओं को जन जन तक पहले से ही पहुंचाया जा रहा है। जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इसके खतरों के बारे में जागरूक करना है। इस साल विश्व जनसंख्या दिवस को किसी को पीछे न छोड़ना सभी की गिनती करना थीम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। मौके पर डीएस डॉ मनीष कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ ऐहतशाम उद्दीन, डीएमओ डॉ के.के सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

img 20240711 wa00334585792430834568416

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!