Search

May 5, 2026 7:51 am

झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्या ने अधिकारियों संग बैठक कर दिए कई अहम दिशा निर्देश।

कोई भी लाभुक अनाज के अभाव में ना रहें, या ऐसी स्थिति ना आए कि किसी को भूखे मरना पड़े – सदस्या

सुदीप कुमार त्रिवेदी

खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं इससे जुड़े सभी बिंदुओं पर वृहत प्रचार प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया । झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्या श्रीमती शबनम परवीन ने मंगलवार को परिसदन पाकुड़ में झारखंड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के जिला स्तर पर आवंटन की स्थिति पंचायत स्तर पर राशि की उपलब्धता एवं व्यय की समीक्षा की। माननीय सदस्या श्रीमती शबनम परवीन ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उद्देश्य समाज के सबसे पिछले तबके के लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है। इसको सही लागू करना आप सबों की न सिर्फ ड्यूटी है बल्कि एक सामाजिक दायित्व भी है। जिले में अथवा आपके क्षेत्राधिकार में किसी भी व्यक्ति को खाद्यान्न के अभाव में ना रहना पड़े। आप लोग संवेदनशील बनें। आप लोग ऐसा प्रयास करें की किसी भी लाभुक को दिक्कत न हो। सभी एमओ से प्रखंड में राशि की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।झारखंड आकस्मिक खाद्यान्न कोष का सही से उपयोग करने, सभी एमओ को लोगों में योजनाओं का विभिन्न माध्यमों के द्वारा वृहत प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जितने भी पुराने शिकायतें लंबित है सभी शिकायतो का निवारण 15 दिनों के अंदर करना सुनिश्चित करें। मौके पर अपर समाहर्ता सह जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री जेम्स सुरीन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार, सभी प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!