Search

October 14, 2026 9:03 pm

सत्य सनातन संस्था ने कैंसर पीड़ित रोगी के परिजन को किया मदद।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ जिले के ठाकुरवादी मंदिर के हरिणडंगा बाजार स्थित मोहल्ले निवासी किशोर साहू जी की पुत्री दुर्गा वर्मा कैंसर से ग्रसित है जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा है ज्ञात हो की पीड़िता कई हद तक रिकवर भी हो चुकी हैं लेकिन अब घर वाले आर्थिक रूप से असमर्थ होने के कारण सभी से सहयोग मांग रहे है। इसी कड़ी में सत्य सनातन संस्था के सदस्य रतन भगत के जानकारी पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत चौबे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर ,प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रीतम सिंह यादव ,जिला अध्यक्ष राहुल सिंह , विजय कुमार ने जाकर कैंसर पीडिता के पिताजी से मिलकर सहयोग राशि प्रदान किया एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!