Search

October 13, 2026 12:33 am

खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2024/25 के तहत दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया के मैदान में शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। वहीं खेलो झारखण्ड के तहत प्रखंड के सभी सरकारी स्कूली बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता बीईईओ मार्सिला सोरेन, बीपीओ अल्फ्रेड उज्जवल मरांडी की देखरेख में प्रथम दिन संपन्न हुआ । वहीं प्रतियोगिता में प्रखंड के लगभग सभी विद्यालय में अध्यनरत वर्ग 6 से 12 के छात्र-छात्राओं जो विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं भाग ले रहे हैं।इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग एथलेटिक्स में रनिंग, जंपिंग एवं थ्रोइंग था टीम गेम शामिल था। स्पर्धाओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर का रेस, शॉर्ट पुट, ऊंची कूद, लंबी कूद,डिस्क थ्रो आदि में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जो कि आज शनिवार को दूसरे दिन सभी विजेता स्कूली बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर खेल शिक्षक शिवजी साव, राजकुमार पाल, मिस्त्री मरांडी, रविंद्र मरांडी, बबलू कीस्कू, किशोर साव, प्रदीप कुमार सोरेन सहित दर्जनों शिक्षक एवं सभी प्रतिभागी छात्र-छात्र उपस्थित थे।

img 20240823 wa00411607410670500584694

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!