एस कुमार
महेशपुर प्रखंड के काठशल्ला खेल मैदान में दो दिवसीय खेलों झारखंड का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इस अवसर पर महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव व बीईईओ तरुण कुमार घाटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. वही बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि यह प्रखंड स्तरीय खेल में खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी कैरियर की असीम संभावनाएं हैं. ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है. ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों को अपना खेल का प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है. गांव से निकलकर खिलाड़ी अपने प्रतिभा के बल पर हमारे देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं. कहा कि आज कई विद्यालयों के बच्चे 100, 400 व 600 मीटर की दौड़ में भाग लिया. वही इस खेलो झारखंड के अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया. मौके पर बीईईओ तरुण कुमार घाटी, बाबूराम मुर्मू, बीपीओ श्याम ठाकुर, बीआरपी, सीआरपी, शिक्षक सहित अन्य मौजूद थे।





