बजरंग पंडित
गणेश चतुर्थी के अवसर पर हिरणपुर में 7 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्री गणेश महोत्सव को लेकर हिरणपुर बाजार स्थित सेन दुर्गा मंदिर में श्री श्री गणपति पूजा संघ सुंदरपुर की बैठक हुई। बैठक में महोत्सव की अबतक की तैयारियों को लेकर सदस्यों के साथ कई बिंदुओं पर समीक्षा की गई साथ ही कम समय मे तैयारी पूर्ण करने की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता कामेश्वर दास के द्वारा किया गया। बैठक में विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी गणेश पूजन एवं उत्सव को काफी धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस वर्ष 7 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्री गणेश महोत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीँ इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अमित शर्मा उपाध्यक्ष नंदकिशोर मंडल, राकेश यादव, विकास दास, सन्नी पटवा, गोपी राय, सचिव सूरज सेन, अजय साव, कोषाध्यक्ष राना दे, बप्पा पॉल, मीडिया प्रभारी आकाश भगत, विनीत अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी बापिन दत्ता, आशीष कुमार, जीवन कुमार, संचालन समिति राजकुमार भगत, विक्रांत राय, रंजीत रविदास, लोकेश किशोर दास, दुर्गा यादव, विकास यादव, हीरालाल दास, महेश यादव, कार्यक्रम स्थल प्रमुख पंकज रविदास, पंकज कुमार मिश्रा, अर्जुन साह मार्गदर्शक मंडली उज्जवल पाल, वरुण रजक, राजकुमार भगत, मुन्ना शाह, राधेश्याम रविदास, विकास रविदास राजीव पंडित, राजेश पंडित, शेखर शर्मा, अमित आर्य, विष्णु लाल यादव, जयंत मंडल, नंदन पंडित, राजेश भगत, विशाल आर्य और श्याम सुंदर भगत के साथ-साथ इस बैठक मैं कई सक्रिय कार्यकताओं ने भाग लिया।





