Search

May 5, 2026 10:15 am

खेलो झारखण्ड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शनिवार को घाघरजानि स्थित मैदान में खेलो झारखण्ड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका शुभारम्भ बीडीओ टुडू दिलीप व बीईईओ रफीक आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता के 14 वर्ष तक के 100 मीटर बालको की दौड़ में जगय मुर्मू उमवि गोपालपुर प्रथम , अजमल अंसारी बड़तल्ला द्वितीय व रावण सोरेन तारापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालिका वर्ग में बाहा सोरेन घाघरजानि , अस्मिता खातून द्वितीय , कविता पहाड़िन कस्तूरबा विद्यालय तृतीय , 19 वर्ष तक के बालक वर्ग की दौड़ मे अनीस अंसारी बड़तल्ला प्रथम , प्रीतम साहा तोड़ाई द्वितीय , अजय मिर्धा प्लस टू विद्यालय तृतीय व बालिका वर्ग में रिशी कुमारी प्लस टू विद्यालय प्रथम , नानामय हांसदा कस्तूरबा विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीईईओ ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में दौड़ सहित रिले दौड़ ,हाई जम्प , लांग जम्प, शॉट पुट , जेबलिन थ्रो सहित आगामी 25 अगस्त को कबड्डी , खो खो , बॉलीबॉल आदि प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ही भाग ले रहे है। विजयी खिलाड़ियो को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर बीपीओ किशन भगत , दीपक कुमार साहा सहित सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!